बिहार में बनेगा लालू प्रसाद का भव्य मंदिर……

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का जन्मदिन उनके समर्थकों ने बड़ी धूमधाम से मनाया। उनके 78वें जन्मदिन के मौके पर लालू के समर्थक ने नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सरतकिया गांव में पूर्व सीएम का भव्य मंदिर बनाने का ऐलान किया है।इसको लेकर लालू के समर्थक ने मंदिर निर्माण के लिए भूमि का पूजन भी किया। सरतकिया गांव के पूर्व सैनिक नरेश यादव ये मंदिर बनवा रहे हैं, जिसका उन्होंने शिलान्यास भी कर दिया है।शिलान्यास के दौरान पूरा गांव मौजूद रहा। मंदिर के शिलान्यास के दौरान पूरा सरतकिया गांव मौजूद रहा। इस दौरान पूर्व सैनिक नरेश यादव ने धार्मिक अनुष्ठान और विधिवत भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण की प्रक्रिया की। इस दौरान नरेश यादव ने बताया कि जो मंदिर बन रहा है, उसमें लालू यादव की 6 फुट ऊंची मूर्ति स्थापित करवाई जाएगी, जिसके बाद लोग उनकी पूजा भगवान की तरह करेंगे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]