गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा प्लेन हादसा मे हादसे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का हुआ निधन

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा प्लेन हादसा हुआ इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन हो गया राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी थी
एअर इंडिया की फ्लाइट में पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे।
राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुए दुखद एअर इंडिया विमान हादसे में निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। मैं उन्हें पिछले कई सालों से व्यक्तिगत रूप से जानता था और वे बहुत अच्छे इंसान थे। उनके असामयिक निधन पर मेरे पास शब्द नहीं हैं। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। भगवान द्वारकाधीश उन्हें शांति प्रदान करें। ओम शांति।
22 जुलाई 2016- 29 जवानों की मौत
भारतीय वायु सेना का एक एएन-32 विमान 22 जुलाई 2016 को एक ऑपरेशन मिशन के दौरान बंगाल की खाड़ी के ऊपर से लापता हो गया था। इस विमान में 29 जवान सवार थे। विमान और जहाजों द्वारा बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान के बाद भी किसी भी लापता कर्मी या विमान के मलबे का पता नहीं लगा सके थे।
7 अगस्त 2020- 18 यात्रियों की मौत
केरल के कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई से आ रहा बोइंग 737 विमान बारिश के कारण रनवे से फिसल गया। विमान उतरने के बाद दो टुकड़ों में टूट गया। इसमें 180 लोग सवार थे, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पायलट और को-पायलट भी शामिल रहे।
22 मई 2010- 158 यात्रियों की मृत्यू
कर्नाटक के मैंगलोर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 22 मई 2010 को एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान 812 दुबई से लैंड हुई थी। यह फ्लाइट भी लैंडिंग के वक्त रनवे से फिसल गई थी और एक पहाड़ी में गिर गई थी। विमान में आग लग गई थी। हादसे में 6 क्रू मेंबर समेत 159 यात्रियों की मौत हो गई थी।
17 जुलाई 2000- 55 यात्रियों की मौत
पटना एयरपोर्ट पर कलकत्ता से दिल्ली जाने वाला विमान एलायंस एअर फ्लाइट 7412 17 जुलाई 2000 को निकली थी। पटना एअरपोर्ट पर लैंड करने से पहले ही एक रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया। विमान में 185 यात्री सवार थे। हादसे में करीब 60 यात्रियों की मौत हुई थी।
