फरार चल रहे 03 नफर वांछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार
थाना ओबरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-124/2025 धारा-119(1), 115(2), 351(2), 352 बीएनएस से सम्बन्धित प्रकरण में फरार चल रहे 03 नफर वांछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार-

दिनांक 08.06.2025 को आगन्तुक रितेश पाण्डेय पुत्र स्व0 जयवंश पाण्डेय निवासी प्राइमरी स्कूल, बिल्ली मारकुण्डी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र द्वारा थाना स्थानीय में आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि विपक्षीगण 1- प्रिंस कुमार कुशवाहा पुत्र छोटेलाल कुशवाहा उम्र लगभग 20 वर्ष 2- विनय पटेल उर्फ मोनू पुत्र रंजीत सिंह पटेल उम्र लगभग 19 वर्ष 3- आदर्श गिरी पुत्र उदय गिरी उर्फ वकील उम्र लगभग 20 वर्ष समस्त निवासीगण सेक्टर नं0 01 ओबरा कॉलोनी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र द्वारा, जब वह नगर पंचायत में ड्यूटी पर था उसको चिल्ड्रेन पार्क पर बुलाए और तीनों व्यक्ति उसको मारने पीटने लगे, मारते देख बचाने आये उसके दोस्त अमित शर्मा पुत्र अजय शर्मा निवासी बिल्ली थाना ओबरा जनपद सोनभद्र को भी वे लोग बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिये तथा जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये । उक्त प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-124/2025 धारा-119(1), 115(2), 351(2), 352 बीएनएस बनाम, 1- प्रिंस कुमार कुशवाहा पुत्र छोटेलाल कुशवाहा, 2- विनय पटेल उर्फ मोनू पुत्र रंजीत सिंह पटेल, 3- आदर्श गिरी पुत्र उदय गिरी उर्फ वकील उपरोक्त का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में आज दिनांक 10.06.2025 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-124/2025 धारा 119(1), 115(2), 351(2), 352 बीएनएस से सम्बन्धित प्रकरण फरार चल रहे 03 नफर वांछित अभियुक्तगण 1- प्रिंस कुमार कुशवाहा पुत्र छोटेलाल कुशवाहा उम्र लगभग 20 वर्ष, 2- विनय पटेल उर्फ मोनू पुत्र रंजीत सिंह पटेल उम्र लगभग 19 वर्ष, 3- आदर्श गिरी पुत्र उदय गिरी उर्फ वकील उम्र लगभग 20 वर्ष समस्त निवासीगण सेक्टर नं0 01 ओबरा कॉलोनी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र को समय करीब 05.30 बजे मुखबिर की सूचना पर शारदा मंदिर थाना ओबरा के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण–
1. प्रिंस कुमार कुशवाहा पुत्र छोटेलाल कुशवाहा निवासी सेक्टर नं0 01 ओबरा कालोनी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष ।
2. विनय पटेल उर्फ मोनू पुत्र रंजीत सिंह पटेल निवासी सेक्टर नं0 01 ओबरा कालोनी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 19 वर्ष ।
3. आदर्श गिरी पुत्र उदय गिरी उर्फ वकील निवासी सेक्टर नं0 01 ओबरा कालोनी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण–
1. चौकी प्रभारी कस्बा विष्णु प्रभा सिंह, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।
2. मुख्य आरक्षी संतोष कुमार पटेल थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।
3. मुख्य आरक्षी रवीन्द्र यादव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।
