ईद-उल-अजहा की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई……

देशभर में आज ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जा रहा है। हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाने वाला यह पर्व, सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मनाया जा रहा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ईद-उल-अजहा के अवसर पर लोगों को बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व हमारे समाज में शांति के ताने-बाने को मजबूत करे और सद्भाव को बढ़ावा दे। मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं।”
