IPL 2025 के फाइनल से पहले RCB को लगा बड़ा झटका……

आईपीएल 2025 का फाइनल आज 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले आरसीबी को बड़ा झटका लगा है।आरसीबी के स्टार ओपनर बल्लेबाज फिल साल्ट फाइनल के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि वो अपने बच्चे के जन्म के कारण वापस लौट गए हैं।साल्ट आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स के खिलाफ अहमदाबाद में मौजूद नहीं हो सकते हैं, क्योंकि स्टार विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए अपने पत्नी के साथ रहना पसंद करेंगे। उन्होंने फाइनल से पहले अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया। जिसके बाद ऐसा लगने लगा है कि साल्ट आज के फाइनल मुकाबले में नहीं खेलेंगे।
