साथियों ने लूट लिए सारे बैट, अर्जुन तेंदुलकर से झुककर मिले, रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस से ऐसे हुए विदा……

मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2025 का सफर रविवार को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स से क्वालिफायर 2 में हार के साथ समाप्त हो गया.पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम 203 रनों का स्कोर डिफेंड करने में नाकाम रही और टूर्नामेंट से बाहर हो गई. आईपीएल में हमेशा धीमी शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस ने इस बार भी शुरुआती झटकों के बाद शानदार वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई. इस सीजन में मुंबई ने कुल 16 मुकाबले खेले, जिनमें से 9 में उसे जीत मिली और 7 में हार का सामना करना पड़ा. मुंबई इंडियंस के अभियान के समाप्त होने के बाद टीम के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को अलविदा कहना शुरू किया. कई वीडियो में रोहित शर्मा को एयरपोर्ट पर टीम के अन्य सदस्यों से मिलते हुए देखा गया.रोहित की विदाई के दो वीडियो वायरल हुए. इसमें एक वीडियो में वे अपने साथ खेलने वाले कुछ खिलाड़ियों को बल्ले गिफ्ट किए. इसमें सबसे पहले झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज दिखाई दिए. उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो भी रोहित का बल्ला लेकर प्रैक्टिस करते दिखे. हालांकि कर्ण शर्मा ने भी बैट की मांग की तो रोहित ने मजाकिया अंदाज में मना कर दिया. उन्होंने अपना किट बैग दिखाते हुए कहा, “अब मेरे पास बैट नहीं है. सबने 6 बैट ले लिए यार. पूरा भरा हुआ था बैग.”
