थाना सुरेरी पुलिस द्वारा 3 घण्टे के अन्दर पीड़िता को बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

थाना सुरेरी जनपद जौनपुर

डा0 कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में दिनांक-01.06.2025 को थाना सुरेरी पुलिस द्वारा 3 घण्टे के अन्दर पीड़िता को बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक-31.05.2025 की रात्रि में वादिनी मुकदमा की लड़की खुशी राजभऱ पुत्री स्व0 अशोक राजभऱ उम्र करीब 17 वर्ष 10 माह को पिड़िता के घर से अभियुक्त सूरज राजभर पुत्र अशोक राजभऱ निवासी सरायडीह थाना सुरेरी जनपद जौनपुर द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुलसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में पिड़िता की माता गायत्री देवी की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-65/25 धारा-137(2)/87 बीएनएस थाना सुरेरी जनपद जौनपुर बनाम सूरज राजभऱ पुत्र अशोक राजभर निवासी सरायडीह थाना सुरेरी जनपद जौनपुर पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 01.06.2025 को व0उ0नि0 श्री भगवान यादव थाना सुरेरी जनपद जौनपुर,का0 रामानन्द यादव व म0का0 रिचा शुक्ला द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सूरज राजभऱ पुत्र अशोक राजभर निवासी सरायडीह थाना सुरेरी जनपद जौनपुर जो पिड़िता खुशी राजभर को लेकर बासुपुर चौराहे से कही जाने की फिराक मे है कि मुखबिर की इस सूचना पर समय करीब 06.30 बजे शाम को पीड़िता को बरामद व अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.अभियुक्त सूरज राजभऱ पुत्र अशोक राजभर निवासी सरायडीह थाना सुरेरी जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष
आपराधिक इतिहास अभियुक्त –
1.मु0अ0सं0 –65/25 धारा-137(2)/87/64 बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट थाना सुरेरी जनपद जौनपुर ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
2.व0उ0नि0 श्री भगवान यादव थाना सुरेरी जनपद जौनपुर ।
3..का0 रामानन्द यादव थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
4.म0का0 रिचा शुक्ला थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]