चोपन पुलिस को मिली बड़़ी सफलता, गोवध अधिनियम मे वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना चोपन सोनभद्र
दिनांक 01.06.2025
चोपन पुलिस को मिली बड़़ी सफलता, गोवध अधिनियम मे वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा गो तस्करी/ गोवध पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 154/2025 धारा 3/5ए/8/5बी गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित फरार चल रहे 01 नफर वांछित अभियुक्त शिवचंन्द्र यादव पुत्र हरिकेश्वर यादव निवासी घिवही थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 27 वर्ष को दिनांक 31.05.2025 की समय करीब 22.20 बजे अभियुक्त के घर ग्राम घिवही थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
शिवचंन्द्र यादव पुत्र हरिकेश्वर यादव निवासी घिवही थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 27 वर्ष।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –
मु0अ0सं0-135/2023 धारा 3/5ए/8/5बी गोवध नि0अधि0 व 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम ,1960 थाना करमा जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तार करने वाली टीम –
01.उ0नि0 धर्मनारायण भार्गव चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
02.का0 आनन्द कुमार राव चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
