क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय, जानें कब बंधेंगे शादी के बंधन में

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे है. उनकी शादी प्रिया सरोज से होने वाली है. प्रिया सरोज जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद हैं. प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी ने 8 जून को लखनऊ में होगी और ये शादी 18 नबंबर को ताज होटेल से होगी.

बता दें रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते है. आईपीएल के बाद दोनों की शादी होगी.

शादी की तरीख भी तय
खबर ये है कि अब इन दोनों की रिंग सेरेमनी और शादी की तारीख भी तय हो गई है. सपा विधायक के करीबियों के मुताबिक, शादी पारंपरिक रीति-रिवाज से होगी. इसमें देशभर के प्रमुख राजनेता, क्रिकेटर, फिल्मी सितारे और समाजसेवी शामिल होंगे. प्रिया पेशे से अधिवक्ता हैं. दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते हैं. प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने बताया था कि रिंकू एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से मिले थे. उस फ्रेंड के पिता भी क्रिकेटर हैं.

दोनों परिवार रजामंदी से लागू
दोनों परिवारों के बीच रजामंदी के साथ ये शादी तय हुई है. रिंकू सिंह टीम इंडिया में अब जहां एक नामचीन क्रिकेटर बन चुके हैं. वहीं प्रिया सरोज भी राजनीति में काफी विख्यात हो चुकी है. जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि उनकी शादी में देश के स्टार क्रिकेटरों से लेकर राजनेता, फिल्मी सितारों और उद्योगपतियों का जमावड़ा लग सकता है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]