थाना बरसठी पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से झपट्टा मारकर छिने गये रुपये में से 1600 रूपया बरामद

थाना बरसठी पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से झपट्टा मारकर छिने गये रुपये में से 1600 रूपया बरामद-

पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों विरुध्द चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में थाना बरसठी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 82/25 धारा-115(2), 352, 351(3), 324(4), 304(2), 317(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त शुभम गौतम पुत्र लालचन्द्र गौतम निवासी ग्राम गाँधीनगर (बनकट) थाना बरसठी जनपद जौनपुर को मुखबिर खास की सूचना पर परियत तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से झपट्टा मारकर छिने गये रुपये में से 1600 रूपया बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवऱण-
शुभम गौतम पुत्र लालचन्द्र गौतम निवासी ग्राम गाँधीनगर (बनकट) थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-82/25 धारा-115(2), 352, 351(3), 324(4), 304(2), 317(2) बीएनएस थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
अभियुक्त उपरोक्त के पास झपट्टा मारकर छिने गये रूपये मे से 1600 रूपया बरामद
गिरफ्तारी टीम-
श्री राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक थाना बरसठी जौनपुर।
उ0नि0 श्री पारसनाथ यादव थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
हे0का0 सुरेन्द्र सिंह थाना बरसठी जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]