खड़िया में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना को दी श्रद्धांजलि
खड़िया में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना को दी श्रद्धांजलि

रितेश शर्मा तहसील संवाददाता
खड़िया, सोनभद्र। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में भारतीय सेना के प्रति कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करते हुए भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन खड़िया में किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व खड़िया के प्रतिष्ठित समाजसेवी बड़े भैया सन्नी शरण जी ने किया।

यात्रा में ग्राम प्रधान खड़िया विजय कुमार गुप्ता उर्फ लालाबाबू प्रधान, भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। यह यात्रा देशभक्ति के नारों, तिरंगों और उत्साह के साथ पूरे क्षेत्र में निकाली गई, जिसने देश प्रेम की भावना को और भी सशक्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में रमेश पाठक, राज दुबे, कौशल पटेल, भारत भूषण अग्रवाल, मुमताज, भगत सिंह, संजीव जायसवाल, विकास पटेल, माधुरी मिश्रा, अनीता साहनी, मिथिलेश जायसवाल, कमल सिंह, भोला पटेल, संप्रित सिंह, वीरेंद्र यादव, विवेक पटेल, सुजीत ठाकुर, किशन गुप्ता और सत्यम पटेल जैसे नाम शामिल रहे।
यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना की वीरता को नमन करना और आम जनमानस को राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करना था। खड़िया क्षेत्र में देशभक्ति की यह मिसाल आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी।
