थाना करमा पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित/फरार चल रहे 03 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार
थाना करमा पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित/फरार चल रहे 03 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(ऑपरेशन) के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल के कुशल पर्यवेक्षण/ नेतृत्व में आज दिनांक- 21.05.2025 को थाना करमा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 69/2025 धारा- 3(1) गैंगेस्टर अधिनियम से सम्बन्धित वाछिंत/फरार चल रहे 03 नफर अभियुक्तगण 1.सत्य प्रकाश यादव उर्फ लाइन पुत्र शंकर लाल उम्र करीब 26 वर्ष 2. आत्मा प्रकाश यादव उर्फ बलफ पुत्र शंकर लाल यादव उम्र करीब 23 वर्ष 3. सतीश मौर्या पुत्र ज्ञानदास मौर्य उम्र करीब 21 वर्ष निवासीगण कोन गढ़वा थाना राजगढ़ जनपद सोनभद्र को करमा बाजार नहर पुलिया के पास से समय करीब 05.35 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तगण को न्यायिक अभिरक्षा हेतु मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण–
1.सत्य प्रकाश यादव उर्फ लाइन पुत्र शंकर लाल निवासी कोन गढ़वा थाना राजगढ़ जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष।
2.आत्मा प्रकाश यादव उर्फ बलफ पुत्र शंकर लाल यादव निवासी कोन गढ़वा थाना राजगढ़ जनपद सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष।
3.सतीश मौर्या पुत्र ज्ञानदास मौर्य निवासी कोन गढ़वा थाना राजगढ़ जनपद सोनभद्र उम्र करीब 21 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना करमा जनपद सोनभद्र।
2.अपराध निरीक्षक राजेश कुमार यादव थाना करमा जनपद सोनभद्र।
3.उ0नि0 जयराम सिंह थाना करमा जनपद सोनभद्र।
4.हे0का0श्रीकान्त राय, हे0का0विशाल चौहान, हे0का0 इमरान सिद्दीकी, का0 विनोद सरोज, का0 सचिन सरोज, का0 अंकित त्रिपाठी थाना करमा जनपद सोनभद्र।
