अपडेट: बेलहत्थी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक मासूम बालिका की मौत
अपडेट: बेलहत्थी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक मासूम बालिका की मौत

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
सोनभद्र( डाला) जिले के हाथीनाला थाना क्षेत्र के बेलहत्थी ग्राम पंचायत के कोड़री टोला निवासी बृजमोहन खरवार की पुत्री मुनिया उम्र लगभग 6 वर्ष घर से लगभग 200 मीटर दूरी पर आज करीब 2:30 के आस-पास खेत में गई थी जहां पर हल्का-फुल्का बूंदा-बांदी बरसात के साथ आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बृजमोहन के दो लड़की एवं तीन लड़के है। जिसमें मृतिका मुनिया चौथे नंबर की थी।बृजमोहन गांव में ही मजदूरी करके बच्चों का भरण पोषण करते है। बुधवार को 2:30 बजे के लगभग घर से कुछ दूरी पर खेलने के लिए गई हुई थी कि अचानक कड़क चमक के साथ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना तत्काल मोबाइल फोन से प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार ने पुलिस को दी।
घटना की सूचना पाकर हाथीनाला थाने की पुलिस, क्षेत्रिय लेखपाल कुंदन कनौजिया मौके पर पहुंचकर विधिक कार्यवाही कर शव पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा।
