करगिल के द्रास सेक्टर में तैनात अग्निवीर नवीन कुमार की ड्यूटी के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से मौत

करगिल के द्रास सेक्टर में तैनात हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अग्निवीर नवीन कुमार की ड्यूटी के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई। बलिदानी जम्मू-कश्मीर राइफल में तैनात था।नवीन कुमार (25) पुत्र स्वर्गीय राजमल थुरल पंचायत के गांव हलूं के निवासी थे। जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान 20 मई आधी रात को भूस्खलन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

नवीन कुमार अभी अविवाहित थे। उनकी बहन शिवानी की शादी हो चुकी है। नवीन कुमार के पिता भी 13 जैक राइफल में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हो गए थे, जिनका पांच वर्ष पहले देहांत हो चुका है। नवीन के परिवार में माता अजुध्या देवी, दादा भूमि राम, दादी चंपा देवी, चाचा अशोक कुमार, चाची मंजू देवी, बहनोई मुनीष कुमार हैं। नवीन कुमार का पार्थिव शरीर गुरुवार को पैतृक गांव में पहुंचेगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]