थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर, कब्जे से 08 अदद मोबाइल फोन व चोरी हुई 04 अदद साइकिल किया गया बरामद

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर, कब्जे से 08 अदद मोबाइल फोन व चोरी हुई 04 अदद साइकिल किया गया बरामद

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल नेतृत्व में जनपद सोनभद्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पर वादी सोमेश कुमार शर्मा पुत्र कुबेर नाथ शर्मा निवासी ग्राम गोरडीहा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र की सूचना बावत अज्ञात चोर द्वारा वादी का दो मोबाइल फोन क्रमशः01 अदद वीवो Y200E तथा 02 अदद सैमसंग गैलेक्सी A03 ब्लैक कलर चोरी कर लेने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 528/2025 धारा 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसका रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 19.05.2025 समय करीब 19.20 बजे ग्राम मुठेर थाना कोतवाली राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र से अभियुक्त सूरज चौबे पुत्र स्व0 तेजबली चौबे निवासी ग्राम मुठेर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की मोबाइल के साथ अन्य चोरी की कुल 08 अदद मोबाइल फोन व 04 अदद साइकिल को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सूरज चौबे उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः
सूरज चौबे पुत्र स्व0 तेजबली चौबे निवासी ग्राम मुठेर थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष ।

बरामदगी का विवरणः
08 अदद मोबाइल फोन व 04 अदद साइकिल को किया गया बरामद ।

गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः
1.उ0नि0 दीनानाथ यादव थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
2.उ0नि0 बृजेश कुमार दूबे प्रभारी चौकी काशीराम आवास थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
3.हे0का0 कन्हैया यादव चौकी काशीराम आवास थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]