थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए 06 अभि0गण को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मे किया गया गिरफ्तार

थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए 06 अभि0गण को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मे किया गया गिरफ्तार-

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर के नेतृत्व में उ0नि0 श्री रामनरायण गिरी थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र जाँच प्रार्थना पत्र हुआ ग्राम कुछमुछ पहुँचे तो प्रथम पक्ष के प्रज्जवल यादव पुत्र विजयबहादुर से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ की जा रही थी तभी द्वितीय पक्ष के 1.महेन्द्र चौहान आदि 04 निवासीगण कुछमुछ थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर आ गये और उग्र होने लगे काफी समझाने का प्रयास किया गया प्रथम पक्ष तो मान गया लेकिन द्वितीय पक्ष के 1.महेन्द्र चौहान पुत्र साहब लाल चौहान 2. आकाश चौहान पुत्र महेन्द्र चौहान 3.शुभम चौहान पुत्र लल्लू चौहान 4. राजू चौहान पुत्र साहबलाल चौहान निवासीगण कुछमुछ थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर आमदा फौजदारी होने लगे लग रहा था लड़ झगड़ कर शान्ति व्यवस्था भंग कर सकता है जिससे कोई उपाय न देखकर कारण गिरफ्तारी बताते हुये समय करीब 13.00 बजे अन्तर्गत धारा 170 BNSS लिया गया । तथा उ0नि0 श्री रवि प्रकाश देखभाल क्षेत्र जाँच प्रार्थना पत्र पेन्डिग विवेचना पेन्डिग एहकमात मे मामूर थे की जरिये दुरभाष सूचना मिली की ग्राम गौराडिहवा मे उधार सामान मांगन पर न देने को लेकर आवेदिका सारिका गुप्ता पत्नी सोमजीत गुप्ता निवासी गौराडिहवा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर से विपक्षी विपिन कन्नौजिया पुत्र स्व0 संजय कन्नौजिया निवासी गौराडिहवा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर द्वारा विवाद किया जा रहा है उ0नि0 द्वारा मौके पर पहुच कर विपिन कन्नौजीया उपरोक्त को समझाने का प्रयास किया जा रहा था कि विपिन कन्नौजिया तभी बाद विवाद करते हुए आमदा फौजदारी होने लगा लग रहा था लड झगड कर शान्ति व्यवस्था भंग कर सकता है जिससे कोई उपाय न देखकर कारण गिरफ्तारी बताते हुये समय करीब 14.00 बजे अन्तर्गत धारा 170/126/135 BNSS लिया गया । तथा उ0नि0 श्री रामनरायण गिरी थाना हाजा से रवाना होकर डायल 112 की सूचना की जाँच हेतु कोबरा मो0 के कर्मचारीगणो के साथ ग्राम कबीरूद्दीनपुर में पहुँचे तो प्रथम पक्ष के संदीप प्रजापति पुत्र ब्रह्मजीत प्रजापति निवासी कबीरुद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर व द्वितीय पक्ष के रोहित प्रजापति उपरोक्त दोनो पक्षो के मध्य प्रथम पक्ष के द्वारा द्वितीय पक्ष पर दरवाजे के सामने से होकर जाने के समय परिवार को अनाप सनाप बोलने का आरोप था जिसपर दोनो पक्षो को थाना पर तलब कर पूछ ताछ की जा रही थी तो दोनो पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए एक दूसरे पर आमदा फौजदारी होने लगे जिन्हे काफी समझाया बुझाया गया तो प्रथम पक्ष के संदीप मान गये तथा द्वितीय पक्ष के राहित प्रजापति उपरोक्त लोगो मानने को तैयार नही हुआ और अमादा फौजदारी होने लगा । शांति व्यवस्था के दृष्टिगत एकपक्षीय 1. रोहित प्रजापति उपरोक्त को कारण बताकर बाजाप्ता समय करीब 14.30 बजे हिरासत पुलिस में अन्तर्गत धारा 170 BNSS लिया गया ।आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान अन्तर्गत धारा 170/135/126 बीएनएसएस सम्बन्धित मा0 न्यायालय किया गया ।
नाम/पता अभियुक्तगण –
1.महेन्द्र चौहान पुत्र साहब लाल चौहान 2. आकाश चौहान पुत्र महेन्द्र चौहान 3.शुभम चौहान पुत्र लल्लू चौहान 4. राजू चौहान पुत्र साहबलाल चौहान निवासीगण कुछमुछ थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर 5. विपिन कन्नौजिया पुत्र स्व0 संजय कन्नौजिया निवासी गौराडिहवा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर 6. रोहित प्रजापति पुत्र प्रकाश प्रजापति निवासी एकौना थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0श्री रामनरायण गिरी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर मय हमराह ।
2.उ0नि0श्री रविप्रकाश थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर मय हमराह ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]