शक्तिनगर मंडल में कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर बुलाई गई आपात बैठक
शक्तिनगर मंडल में कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर बुलाई गई आपात बैठक

शक्तिनगर, तहसील संवाददाता रितेश शर्मा
शक्तिनगर/ सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी शक्तिनगर मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बढ़ती नाराजगी को देखते हुए मंडल महामंत्री गुप्तेश्वर सोनी ने मंगलवार को एक आपातकालीन बैठक बुलाई। बैठक में मंडल स्तर के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन में जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है और उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इस मौके पर नंदलाल भारती (भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य), वेद प्रकाश मिश्रा, अशोक अग्रहरि (पूर्व मंडल अध्यक्ष), वीरेंद्र पाठक, रवि राय (किसान मोर्चा अध्यक्ष), पवन सोनी (युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष), प्रसिद्ध गणेश सिंह, प्रसिद्ध अग्रहरि, रामू ग्रह गुप्ता (पूर्व अध्यक्ष), विकास सिंह, राजेश कुमार, विष्णु प्रसाद, सुरेंद्र अग्रहरि, ध्रुव प्रकाश, मीडिया प्रभारी सुनील श्रीवास्तव ‘तन्हाई सेठ’ सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं को जिला और संगठन के उच्च स्तर तक पहुंचाया जाएगा तथा उनके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पार्टी के अंदरूनी हालात को देखते हुए शक्तिनगर मंडल में जल्द संगठनात्मक फेरबदल की संभावना है। वहीं मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता पर से कार्यकर्ता नाराज के हैं और उनके कार्य को देखकर लोगों ने जिला अध्यक्ष के पास जाने की तैयारी में नजर आ रहे है।
