थाना रामपुर बरकोनिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैजनाथ में एक लड़का व लड़की के द्वारा फाँसी लगा कर की आत्महत्या
थाना रामपुर बरकोनिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैजनाथ में एक लड़का व लड़की के द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा घटना स्थल का किया गया निरीक्षण-

थाना रामपुर बरकोनिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैजनाथ में एक लड़का व लड़की के द्वारा फाँसी लगा कर आत्महत्या कर लेने के सम्बन्ध में-

आज दिनांक 08.05.2025 को थाना रामपुर बरकोनिया पर ग्राम बैजनाथ के चौकीदार द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम बैजनाथ से 2-3 किलोमीटर दूर तेनुई नाला पानी के जंगल में एक अज्ञात लड़का व एक अज्ञात लड़की के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है। दोनों का शव बरगद के पेड़ से लटका हुआ है। उक्त सूचना पर थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस एवं उच्चाधिकारीगण मौके पर मौजूद हैं। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण एवं पूछताछ किया गया है। फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर साक्ष्य एकत्र किए गए है। प्रथम दृष्टया देखने से प्रतीत हो रहा है कि प्रकरण आत्महत्या का है। दोनो शवों के शिनाख्त हेतु प्रयास किया गया तो मृतक लड़के की पहचान *दशरथ पुत्र देव नारायण गोंड उम्र लगभग 17 वर्ष* निवासी मुरैला थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र एवं मृतका लड़की की पहचान *चिन्ता पुत्री रामचन्द्र गोंड़ उम्र लगभग 15 वर्ष* निवासिनी मुरैला थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। *दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। आपस में प्रेम करते थे तथा शादी करना चाहते थे।* दोनों के परिजन मौके पर मौजूद हैं। थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा दोनों शवो का पंचायतनामा भरकर अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
