ऑपरेशन सिंदूर” व आगामी त्यौहार बुद्ध पूर्णिमा के दृष्टिगत आस-पास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहनों की गहनता से चेकिंग/पैदल गश्त कर आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गया

दिनांक 07.05.2025 जनपद सिद्धार्थनगर

जनपदीय पुलिस द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” व आगामी त्यौहार बुद्ध पूर्णिमा के दृष्टिगत तथा जनपद में कानून एवं शांति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपने-अपने सर्किल/ थाना क्षेत्रो में पड़ने वाले चिन्हित हाट स्पाट व उसके आस-पास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहनों की गहनता से चेकिंग/पैदल गश्त कर आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गया ।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में एवं समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” व आगामी त्यौहार बुद्ध पूर्णिमा, महाराणा प्रताप जयन्ती के दृष्टिगत तथा जनपद में

कानून एवं शांति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपने-अपने सर्किल/ थाना क्षेत्रो में पड़ने वाले चिन्हित हाट स्पाट व उसके आस-पास के क्षेत्रों में पड़ने वाले भीड़-भाड़ वाले स्थानों के आस पास दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ दंगा नियंत्रण ड्रिल/ पैदल गश्त किया गया तथा आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराते हुये जनसंवाद स्थापित किया गया व आपस में सौहार्द बनाये रखने हेतु अपील की गयी ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]