साइबर थाना पुलिस द्वारा QR कोड के माध्यम से साइबर अपराध कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

साइबर थाना पुलिस द्वारा QR कोड के माध्यम से साइबर अपराध कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (मुख्या0) के दिशा-निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी महोदय सदर के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र पर पंजीकृत मु0अ0स0 05/2025 धारा 318(4) BNS व 66 D IT Act में वांछित अभियुक्त दिव्य पाल पुत्र राजेश कुमार निवासी गढ़वा थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर जो अलग अलग अज्ञात लोगो से CSC (सहज जन सेवा केन्द्र) चलाने वाले दुकानदारों का QR कोड मंगवाकर उस पर साइबर अपराध कारित करके अर्जित किये गये पैसे भेज कर अज्ञात व्यक्तियों के माध्यम से फर्जी नाम पता अंकित कराकर उपरोक्त धनराशि को नगद ले जाने जैसे साइबर अपराध कारित करता था, को साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र के प्रभारी निरीक्षक महोदय के नेतृत्व में टीम बनाकर सफलतापुर्वक गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त दिव्य कुमार पाल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद Apple iPhone 13 Pro मोबाइल IMEI नम्बर – 354509713601559 व 354509713024893बरामद किया गया ।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. प्र0नि0 सदानन्द राय साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र।
2. नि0 धीरेन्द्र कुमार चौधरी साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र।
3. का0 अखिलेश कुमार साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र।
4. का0 हृदेश यादव साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]