पूरे यूपी में घोषित किया गया रेड अलर्ट, सुरक्षा बलों को निर्देश जारी; DGP ने कही ये बात

भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की। सेना ने आतंकियों के 9 ठिकानों पर कार्रवाई की है। वहीं इस घटना के बाद से पूरे उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने इस बात की जानकारी दी है। इसके अलावा उन्होंने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यूपी पुलिस सहित अन्य रक्षा इकाइयों को सुरक्षा मजबूत करने का निर्देश दिया है।

यूपी में रेड अलर्ट घोषित

वहीं उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। डीजीपी की पोस्ट में लिखा है, “आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना के लक्षित हमले ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की सभी क्षेत्रीय इकाइयों को रक्षा इकाइयों के साथ समन्वय करने और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा मजबूत करने का निर्देश दिया गया है।”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]