SBI में 18000 पदों पर होगी भर्ती……

जब देश के कई सेक्टर में नौकरियां जा रही हैं और नई भर्तियां कम हो रही हैं, तब देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक – स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) एक अच्छी खबर लेकर आया है।SBI ने 2025-26 के फाइनेंशियल ईयर में पिछले दस सालों की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। इस योजना के तहत लगभग 18,000 लोगों की भर्ती की जाएगी।यह बड़ी भर्ती बैंक की तकनीकी व्यवस्था को मजबूत करने और सामान्य बैंकिंग सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए की जा रही है। SBI ने हाल ही में अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को मजबूत करने में काफी निवेश किया है और यह भर्ती उसी रणनीति का हिस्सा है।
