सुप्रीम कोर्ट ने बुजुर्ग और बीमार कैदियों की जमानत पर 18 राज्यों से मांगा जवाब……

गंभीर रूप से बीमार और 70 वर्ष से अधिक आयु के कैदियों की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और उत्तर प्रदेश व बिहार समेत 18 राज्यों की सरकारों से जवाब मांगा है।इसी को आधार बनाकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि बीमार और उम्रदराज बहुत सारे कैदियों ने निचली अदालतों से जमानत की मांग की थी लेकिन वह उन्हें नहीं मिल पाई। इनमें से ज्यादातर सर्वोच्च न्यायालय आने की स्थिति में नहीं हैं।
