भारत की कार्रवाई से डरा पाकिस्तान……

पाकिस्तान की सरकार और सेना ने भारत से तनाव के हालात पर राजनीतिक पार्टियों को हालात की जानकारी दी। इस दौरान पाकिस्तान की सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता मौजूद रहे, सिर्फ इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक से जुड़े।पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य भारत से जारी तनाव की जानकारी राजनीतिक पार्टियों को देना था और उनका फीडबैक लेना था। इस बैठक में पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की तरफ से उसके नेता राजा परवेज अशरफ, कमर जमां कैरा, शाजिया मरी शामिल हुईं। पीएमएल-एन की तरफ से बैरिस्टर अकील और तारिक फजल चौधरी, तलाल चौधरी, पीएम के सलाहकार परवेज खटक, एमक्यूएम-पी की तरफ से फारुख सत्तार, कश्मीरी नेता शाह गुलाम कादिर और अन्य शामिल हुए। इससे पहले पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने इस बैठक में शामिल न होने का फैसला किया था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत बढ़ा हुआ है और पाकिस्तान को भारत द्वारा सैन्य कार्रवाई का डर है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]