थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत एक बुजुर्ग व्यक्ति की खलिहान में सोते समय आकस्मिक मृत्यु हो गई
थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत एक बुजुर्ग व्यक्ति की खलिहान में सोते समय आकस्मिक मृत्यु हो गई
दिनांक 21.04.2025 को थाना चोपन आगन्तुकगण श्री दल्लू यादव, अशोक यादव व नागेंद्र यादव पुत्रगण स्व0 लालमनि यादव निवासी सिंदुरिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 20/21.04.2025 की रात्रि में उनके पिता लालमनि यादव पुत्र स्व0 बग्गड यादव उम्र करीब 70 वर्ष की खलिहान में सोते समय प्राकृतिक मृत्यु हो गई है। उन लोगों को किसी पर कोई शक नहीं है। वे अपने मृतक पिता के शव का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही नहीं कराना चाहते हैं। मृतक के परिजन शव को अंतिम संस्कार हेतु ले गए हैं। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
