रामपुर बरकोनिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ग्राम डोमरिया (पथरहिया) में युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से आला कत्ल ( एक अदद चाकू) बरामद
थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ग्राम डोमरिया (पथरहिया) में युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से आला कत्ल ( एक अदद चाकू) बरामद।

दिनांक 17.04.2025 को समय करीब 22.00 बजे जरिये डायल 112 से सूचना मिली की थाना अन्तर्गत ग्राम डोमरिया टोला चरका में एक युवक करमचन्द्र गांधी उर्फ छोटू पुत्र रमेश निवासी ग्राम डोमरिया टोला चरका थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष की उसके दोस्त अर्जुन चौहान उर्फ विजय चौहान पुत्र शिवपुजन चौहान निवासी डोमरिया टोला चरका थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र उम्र करीब 19 वर्ष द्वारा हत्या कर दी गयी है। उक्त सूचना पर थाना रामपुर बरकोनिया पर मु0अ0सं0 34/25 धारा 103(1) बी.एन.एस 2023 पंजीकृत किया गया ।
श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अर्जून चौहान उर्फ विजय चौहान पुत्र शिवपूजन चौहान निवासी डोमरिया टोला पथरहिया थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र को दिनांक दिनांक 18.04.2025 को डोमरिया जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से आला कत्ल (एक अदद चाकू रक्त रंजीत) बरामद किया गया तथा अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अर्जून चौहान उर्फ विजय चौहान पुत्र शिवपूजन चौहान निवासी ग्राम सुनडेहरा भतीजा रोड थाना सैय्यदराजा जनपद चन्दौली हाल पता निवासी डोमरिया टोला पथरहिया थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र उम्र करीब 19 वर्ष ।
पूछताछ का विवरण –
अभियुक्त अर्जून चौहान उर्फ विजय चौहान से पूछताछ करने पर बताया कि करमचन्द्र उर्फ छोटू जो उसके ही गाँव का था, उसका दोस्त भी था जो उसके बड़े पिता की लड़की है और रिश्ते में उसकी बहन है उस पर गलत निगाह रखता था। अभियुक्त ने कई बार उसको मना किया लेकिन नहीं मान रहा था तो अभियुक्त ने उसे गुस्से में आकर चाकू से मारकर उसकी हत्या कर दिया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 वीरेन्द्र राय थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ।
3. उ0नि0 सरीमन सोनकर थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र
4. हे0का0 नरेन्द्र सिंह यादव थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ।
5. का0 सन्तोष सरोज थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ।
