01 नफर अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा सुनाई गयी सजा
श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश

लखनऊ महोदय व श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी श्री पीयूष मोर्डिया के निर्देशन, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर श्री आर0पी0 सिंह के कुशल पर्वेक्षण में जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे ‘#Operation Conviction’ अभियान के क्रम में अभियुक्तों को सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी के लिए सम्बन्धित थाना प्रभारी व पैरोकारों को अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु निर्देशित किया गया था । जनपद सोनभद्र पुलिस/मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन पक्ष तथा कोर्ट पैरोकार/मोहर्रिर के अथक प्रयास एवं प्रभावी पैरवी से आज दिनांक-19.04.2025 को थाना अनपरा से सम्बन्धित अभियोग में 01 नफर अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा सुनाई गयी सजा-*
थाना अनपरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-71/2012 धारा 272 भादवि व 60/63 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित प्रकरण में अभियुक्त जसवन्त प्रसाद पुत्र भोल प्रसाद गुप्ता निवासी एच0एस0सी0एल कॉलोनी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र के विरुद्ध लगातार किये गये प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप माननीय न्यायालय एएसजे-1 सोनभद्र द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को धारा 272 भादवि में 10 वर्ष के सश्रम कारावास व दस हजार रुपये के अर्थदण्ड तथा धारा 60 आबकारी अधिनियम में 02 वर्ष के सश्रम कारावास व पांच हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
