खेतासराय पुलिस द्वारा हत्या के वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में ग्राम पाराकमाल में कराया गया प्रचार प्रसार

थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर।

खेतासराय पुलिस द्वारा हत्या के वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में ग्राम पाराकमाल में कराया गया प्रचार प्रसार।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर, श्री आयुष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एंव क्षेत्राधिकारी शाहगंज, श्री अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थाना स्थानीय पर श्री रामाश्रय राय थानाध्यक्ष खेतासराय, जौनपुर के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय के ग्राम पाराकमाल के पुरस्कार घोषित अपराधी सिकन्दर आलम पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी पाराकमाल थाना खेतासराय जौनपुर जो थाना शाहगंज पर पंजीकृत मु०अ०सं०- 169/2024, धारा- 120बी/302/34/506 भादवि में वांछित है तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त सिकन्दर आलम उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु रू०-10000 (दस हजार रूपये) का पुरस्कार घोषित किया गया है, गिरफ्तारी के प्रयास के क्रम में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्त सिकन्दर आलम उपरोक्त के ग्राम पाराकमाल में लाउडस्पीकर के माध्यम से जनमानस में प्रचार प्रसार कराया गया ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]