पुलिस टीम द्वारा साइबर क्राइम संबंधित शिकायत में शिकायतकर्ता के साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी की धनराशि रु0 76999/- रुपया वापस कराई गयी
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा साइबर क्राइम संबंधित शिकायत में शिकायतकर्ता के साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी की धनराशि रु0 76999/- रुपया वापस कराई गयी-
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा प्र0नि0 मिथलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आवेदिका अनुराधा देवी के साथ दिनांक 05.04.2025 को साइबर फ्राड 93000/- रुपये का हो गया। जिसमें कोतवाली पुलिस जौनपुर द्वारा आवेदिका का 76999.00 रुपये आवेदिका के खाते में वापस कराया गया। घटना इस प्रकार है कि आवेदिका के देवरानी को बच्चा हुआ था और जननी सुरक्षा योजना के तहत सरकार द्वारा बच्चा पैदा होने पर कुछ धनराशि दिया जाता है इसी का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदिका को फोन करके पैसे देने के लालच में आवेदिका को अपने जाल में फँसाकर कुल 93000 रुपये फ्राड कर लिया गया, जिससे आवेदिका द्वारा तत्काल साइबर शिकायत दर्ज कराया गया और साइबर कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये आवेदिका के खाते में कुल 76999.00 रुपये वापस कराये गये। अगर किसी के साथ साइबर फ्राड होता है तो 1930 पर कम्पलेन दर्ज कराये या तो www.cybercrime.gov.in पर कम्पलेन दर्ज कराये।
पैसा वापस कराने वाली टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री मिथिलेश कुमार मिश्रा थाना कोतवाली जौनपुर।
2. चौकी इंचार्ज श्री धनंजय राय थाना कोतवाली जौनपुर।
3. क.आ. ग्रेड बी नीरज कुमार शर्मा (एएसआई), थाना कोतवाली जौनपुर।
4. म.का. अर्चना मौर्या साइबर हेल्प डेस्क थाना कोतवाली जौनपुर।ADG Zone Varanasi
UP Police
