अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए झटके

बुधवार की सुबह अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में भूकंप आया, जिसके झटके दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र सहित भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 दर्ज की गई।
कहां रहा भूकंप का केंद्र
भूकंप के तेज झटकों से अफगानिस्तान की धरती हिल गई। झटके इतने तेज थे कि उससे दिल्ली-एनसीआर की धरती भी हिल गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र हिंदू कुश में धरती से 75 किलोमीटर की गहराई पर रहा। ये तो एक दम सही है कि 5.9 तीव्रता का भूकंप गंभीर क्षति पहुंचाने के लिए काफी शक्तिशाली माना जाता है, खासकर भूकंप के केंद्र के पास।
