थाना बरसठी पुलिस टीम द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना बरसठी पुलिस टीम द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण थाना बरसठी पुलिस टीम द्वारा प्र0नि0 बरसठी श्री राजेश यादव के नेतृत्व में उ0नि0 विनोद कुमार चतुर्वेदी मय हमराह द्वारा माननीय न्यायालय एसीजेएम प्रथम कोर्ट नं0 12 जौनपुर द्वारा जारी गैर जमानती वारन्ट के अनुपालन में मु0नं0 611/95 ,धारा-323,504,506 भादवि थाना मड़ियाहूँ से संबंधित अभियुक्त अखिलेश कुमार शुक्ला पुत्र स्व0 रामनायक शुक्ला निवासी ग्राम महमूदपुर बड़ेरी थाना बरसठी जौनपुर उम्र करीब 55 वर्ष को अभियुक्त के घऱ पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. अखिलेश कुमार शुक्ला पुत्र स्व0 रामनायक शुक्ला निवासी ग्राम महमूदपुर बड़ेरी थाना बरसठी जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश यादव थाना बरसठी जौनपुर।
2. उ0नि0 श्री विनोद कुमार चतुर्वेदी थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
3. का0 सुदामा चौहान थाना बरसठी जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]