विंढ़मगंज धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती, भव्य भंडारे का हुआ आयोजन
विंढ़मगंज धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती, भव्य भंडारे का हुआ आयोजन

संवाददाता अजय गुप्ता
विंढ़मगंज सोनभद्र के थाना से सटे उत्तर प्रदेश और झारखंड बार्डर से सटे सतत वाहिनी नदी के तट पर स्थित क्षेत्र के प्रख्यात हनुमान मंदिर पर शनिवार को हनुमान जयंती के उपलक्ष मे कलयुग के प्रभावशाली देवता हनुमान जी सभी भक्तों के सभी संकट को दूर करने वाले

संकट मोचन की जय हो सभी भक्तों एवं जन समुदाय को उद्घोष के साथ अपार हर्ष के साथ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिन शनिवार को हनुमत जयंती बड़े धूमधाम से हनुमान पाठ कीर्तन भजन व महिलाओं के द्वारा सोहर गित और विशाल भव्य भंडारा के साथ हनुमान जी का पुजा पाठ करके हनुमान जयंती मनाई गई।

हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित आनंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उतर प्रदेश और झारखंड बार्डर पर स्थित हनुमान मंदिर पर बहुत धूमधाम से हनुमान जयंती मनाई गई। वही हनुमान मंदिर के सदस्यों ने जी तोड़ मेहनत करके कार्यक्रम को सफल बनाया
