अमेरिका के फ्लोरिडा में एक प्लेन क्रैश मे मरने वाले की संख्या 3

अमेरिका के फ्लोरिडा में बीते दिन एक प्लेन क्रैश हो गया था। इस हादसे में 3 लोगों की जान चली गई। हादसा इतना भयानक था कि विमान के परखच्चे उड़ गए। चारों तरफ धुआं ही धुआं देखने को मिल रहा था।
वहीं अब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए हैं।
सड़कों पर बिखरे प्लेन के टुकड़े
समाचार एजेंसी एएनआई ने सीएनएन के हवाले से बताया कि उड़ान के दौरान एक विमान हवा में ही क्रैश हो गया। प्लेन में आग लगी और देखते ही देखते विमान आग के गोले में तब्दील हो गया। इस विमान में पायलट समेत तीन लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्लेन क्रैश के बाद इसके टुकड़े फ्लोरिडा की गलियों में बिखरे मिले।
प्लेन क्रैश का वीडियो वायरल
फ्लोरिडा के बोका रैटन से प्लेन क्रैश के अनगिनत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बोका रैटन को फ्लोरिडा के सबसे व्यस्त इलाकों में गिना जाता है। इसी जगह पर विमान के टुकड़े बिखरे मिले हैं। कई टुकड़े जमीन पर गिरने के बाद भी जल रहे थे। प्लेन क्रैश की वजह से पूरे इलाके में दूर दूर तक धुआं फैल गया है।
