हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवरात्रि के शुभ अवसर पर “गौ रक्षा नारी रक्षा सेवा समिति” आयोजन किया गया

आर के जायसवाल
हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवरात्रि के शुभ अवसर पर “गौ रक्षा नारी रक्षा सेवा समिति” द्वारा क्षेत्र के सभी गौ सेवको के सहयोग से लगातार बेसहारा गौ वंश की रक्षा के लिए विभिन्न प्रकार के कार्य करती आ रही है। जिस क्रम में दिनाँक 09.04.2025 को खड़िया बाजार से कोटा तक के सभी बेसहारा गौ वंश के लिए गौ भंडारे का आयोजन किया गया lसंगठन के राष्ट्रीय महासचिव आदणीय मंयक सिंह के मार्गदर्शन से यह यात्रा सभी खण्डों में किया जायेगा,खड़िया के संजय चंद्रवंशी (नगर अध्यक्ष)की अध्यक्षता गौ भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें हमारे क्षेत्र के सभी गौ सेवको ने तन,मन,धन से इस भंडारे में बढ़- चढ़कर अपनी- अपनी सहभागिता का परचम लहराया और इस कार्य को सफलता पूर्वक पूर्ण किया।चंदन जायसवाल,चंदन शर्मा, अभिषेक जैन, विकास केसरी, छोटू केसरवानी,सरदार रविन्द्र सिंह ,चिंतामणि जायसवाल अयोध्या गुप्ता इत्यादि गौ भक्तों का विशेष सहयोग रहा उक्त गौ भंडारे के आयोजन के साथ आगे भी “गौ रक्षा नारी रक्षा समिति” द्वारा इस प्रकार के समाज हित के कार्य जारी रहेंगे।
विशेष सहयोग एवं जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 7007497469 पर संपर्क करें।
