जनपद सोनभद्र में यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाकर कुल 317 वाहनों का चालान किया गया व वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जानकारी देते हुए जागरूक किया गया

जनपद सोनभद्र में यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाकर कुल 317 वाहनों का चालान किया गया व वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जानकारी देते हुए जागरूक किया गया

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राज सोनकर के नेतृत्व में आज दिनांक 08.04.2025 को प्रभारी यातायात श्री अविनाश कुमार सिंह व यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें ई-रिक्शा वाहन, ऑटो रिक्शा व अन्य सवारी वाहनों के नम्बर प्लेट

सही न पाये जाने/सही तरीके से न लगाये जाने, दो पहिया वाहनों पर ट्रिपल सवारी बैठाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, मोडिफाइड साइलेंसर /प्रेशर हॉर्न आदि प्रकरणों में वाहन चालको का सत्यापन किया गया । चेकिंग के दौरान कुल 317 वाहनों का चालान किया गया । इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क पर सही तरीके से चलने हेतु हिदायत दी गयी तथा इस सम्बन्ध में लोगों को जानकारी देते हुए जागरुक किया गया ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]