धूमधाम से मनाई गई बाबा चौहरमल की जयंती, बड़ी संख्या में पासवान समाज के लोग हुए एकत्रित
धूमधाम से मनाई गई बाबा चौहरमल की जयंती, बड़ी संख्या में पासवान समाज के लोग हुए एकत्रित

संवाददाता अजय गुप्ता
विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्रामधरती डोलवा शिव मंदिर के प्रांगण में संत बाबा वीर चौहरमल जी के जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान एवं मंच संचालन सुर्य प्रकाश सिंह द्वारा किया गया।

मौके पर अनेकों बुद्धिजीवी और समाजसेवी एवं शिक्षित लोगों ने सर्वप्रथम बाबा वीर चौहरमल के चित्र पर माला अर्पण कर उन्हें नमन करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।साथ ही अतिथियों को माल्यार्पण कर पगड़ी बांध कर सम्मानित किया गया मौके पर एसी एसटी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बाबा वीर चौहरमल ने पूरा

जीवन सामाजिक उत्थान के लिए संघर्ष कर समर्पित किया।उनके जीवन से हम सबों को प्रेरणा लेने की जरूरत है, समाज के उत्थान के लिए अपना बहुमूल्य समय निकालकर समाज को देना चाहिए उन्होंने उन युवाओं को भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिन्होंने रात दिन मेहनत करके समाज के एकता के लिए इतनी बड़ी मंच को व्यवस्थित ढंग से पूरे समाज को एकत्रित किया यह प्रेरणा भी हमारे संत बाबा बीर चौहरमल जी महाराज को जाता है उन्हीं के आदर्शों पर चलकर हम अपने

समाज को उत्थान कर सकते हैं तथा समाज हमारा तभी विकसित करेगा जब हम शिक्षित होंगे वही बहुजन समाज पार्टी के नेता संजय सिंह गॉड ने कहा कि बाबा वीर चौहरमल एक संत होने के साथ-साथ वीर महापुरुष भी थे जो अन्याय अत्याचार के खिलाफ हमेशा आवाज बुलंद किया करते थे उन्होंने कहा कि अन्याय के प्रति लड़ना ही सच्ची वीरता है हम सभी मानव समाज को उनसे सीख लेने की आवश्यकता है उनकी वीरता को देखते हुए सभी समाज के लोगो के लिए वह लोक प्रिया

थे चंदौली से आए हुए लोक जनशक्ति पार्टी के नेता वीरू पासवान सहित कई वक्ता ने अपनी-अपनी वाणी के माध्यम से अपने समाज को उत्थान के लिए बात रखी सभी बात को मिलाया जाए तो एक ही बात निकाल कर आती है कि समाज तभी उत्थान करेगा जब समाज में रहने वाले लोग शिक्षित होंगे तथा अपने बच्चों को शिक्षित करेंगे समाज तभी उत्थान करेगी जब वह शिक्षित हो नशा पर कठोर कदम उठाने के लिए भी लोगों ने प्रेरित किया संचालक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि समाज हमारा तभी पूर्ण रूप से विकास करेगा जब हम सभी को नशा को त्याग करना पड़ेगा और पूर्ण रूप से शिक्षित करना पड़ेगा शिक्षा ही विकास का प्रथम सीढ़ी है इसलिए हम सभी को अपने-अपने बच्चों को शिक्षा पर ध्यान दिलाना पड़ेगा, ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार पासवान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे धरतीडोलवा के इस पावन धरती पर आए हुए सभी अतिथियों का विंढ़मगंज क्षेत्र के पासवान समाज स्वागत करता है और बड़ी खुशी की बात हुई कि इतनी बड़ी संख्या में लोग यहां जमा हुए उन्होंने कहा कि अपने समाज के लोग जिस जगह जहां भी नौकरी खेल शिक्षा या राजनीति के क्षेत्र में हो या अन्य मंच पर हो वह सब जब आवश्यकता पड़े तो एक होकर अपने क्षेत्र अपने गांव के विकास के लिए आना चाहिए और समय-समय पर अपने गांव समाज को उठाने के लिए अपना बहुमूल्य समय देना चाहिए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से उपस्थित लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया वही भव्य भंडारे व नास्ता का भी आयोजन किया गया था इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी संजय गोंड, भाजपा नेता बिनोद सिंह गोड़ रामविचार गौतम ,संदिप राजेश रावत, मुसाफिर, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अजय गुप्ता, व पासवान समाज विंढमगंज के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान,उपाध्यक्ष डॉ राकेश पासवान,मनिष पासवान कोषाध्यक्ष गिरवर पासवान, मंच संचालक सूर्य प्रकाश सिंह, मनीष पासवान, सदस्य नीतीश श्रवण ,अनिल, बृज किशोर सिंह कृपाशंकर कृष्णनन्द मनोज मुंशी हीरालाल दीपक, कुणाल बेदर्दी,साजन, बिजेंदर, वीरेंद्र पासवान, महेंद्र पासवान देव कुमार , रामचंद्र, विजय पासवान राधेश्याम सियाराम, मुन्ना पासवान कमल राज पप्पू गिरवर संजय हिरा कुलदीप, अमित पासवान वीरेंद्र कुमार ओम रावत सुमन गुप्ता जितेंद्र गुप्ता सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
