सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर फिर से अंतरिक्ष में उड़ान भरने के लिए तैयार

नासा के प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स ने सोमवार को कहा कि उनकी अंतरिक्ष यात्रा के दौरान जो कुछ भी गलत हुआ, उसके लिए कुछ हद तक वे स्वयं जिम्मेदार हैं।

प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्रियों ने कहा कि वे ‘बोइंग स्टारलाइनर’ पर पुनः उड़ान भरेंगे।

‘स्पेसएक्स’ ने हाल में दोनों अंतरिक्षयात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ महीने से अधिक समय तक रहने के बाद धरती पर पहुंचाया है। बोइंग पिछले साल उनके बिना ही पृथ्वी पर लौट आया था। घर लौटने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में दोनों ने कहा कि वे लोगों की इतनी दिलचस्पी देखकर आश्चर्यचकित हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि वे केवल अपना काम कर रहे थे और मिशन को स्वयं तथा यहां तक कि अपने परिवार से भी ऊपर रख था। विल्मोर ने बोइंग की असफल परीक्षण उड़ान के लिए कुछ हद तक दोष स्वीकार करने में संकोच नहीं किया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं खुद को जिम्मेदार मानता हूं। मैंने कुछ सवाल पूछे होते, तो शायद चीजें अलग होतीं।’

उन्होंने कहा, ‘ऊपर से नीचे तक सभी जिम्मेदार हैं। हम सभी इसके लिए जिम्मेदार हैं।’ दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने कहा कि वे फिर से स्टारलाइनर में सवार होंगे। उन्होंने कहा, ‘हम उन सभी समस्याओं को ठीक करने जा रहे हैं जिनका हमने सामना किया। हम उन्हें सुधारेंगे। हम इसे काम करने लायक बनाएंगे।’

विल्मोर ने कहा कि अगर मौका मिला तो वह बिना देर किए फिर से अंतरिक्ष में जाएंगे। विलियम्स ने कहा कि स्टारलाइनर में बहुत क्षमता है और वह इसे सफल होते देखना चाहती हैं। दोनों बुधवार को बोइंग के शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगे और उड़ान तथा इसकी समस्याओं के बारे में जानकारी देंगे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]