आज मुंबई और कोलकता के बीच होगा मुकाबला, पहली जीत की तलाश में उतरेगी हार्दिक की सेना

IPL 2025 के धमकाएदार सीजन की शुरुआत 22 मार्च से हो चुकी है और इस सीजन में अब तक खेले गए मुकाबलों में कई शानदार मैच देखने के लिए मिले हैं।वहीं आज का दिन भी क्रिकेट प्रेमियों के लिए भेद ख़ास है। ऐसा इसलिए क्योंकि, आज मुंबई इंडियंस और कोलकता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला होगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन की अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही है। मुंबई को CSK और GT ने हराया है। वहीं KKR को RCB के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। राजस्थान रॉयल्स (RR) को हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। वहीं आज दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर फैंस के बीच काफी ज्यादा एक्साइटमेंट हैं।
कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड?
MI vs KKR IPL 2025 Match Details: दरअसल, आंकड़े बताते हैं कि, KKR के खिलाफ MI का पलड़ा भारी रही है। मुंबई और कोलकाता का अब तक 34 बार आमना-सामना हुआ है। इस दौरान मुंबई की टीम को 23 बार जीत मिली है और कोलकाता की टीम को 11 बार जीत मिली है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स का सर्वाधिक स्कोर 232 रन रहा है। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का सर्वाधिक स्कोर 210 रन है।
यह भी पढ़ें: Doctor Molests Woman: अस्पताल में इलाज के बहाने महिला से अश्लील हरकत, भागने की फ़िराक में था डॉक्टर, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा
पिछले 5 मैचों में KKR का रहा दबदबा
MI vs KKR IPL 2025 Match Details: अगर, मुंबई और कोलकता के बीच हुए पिछले पांच मैचों की बात की जाए तो कोलकाता ने 5 मैचों में 4 बार मुंबई को हराया है। वहीं ओवरऑल रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के पक्ष में है। बहरहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि वानखेड़े स्टेडियम में किस टीम को जीत मिलती है? क्या हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस सीजन की पहली जीत दर्ज पाएगी? या फिर अंजिक्य रहाणे की कप्तानी कोलकाता नाइट राइडर्स अपने दबदबे को बरकरार रखने में कामयाब होगी?
