अनपरा नगर पंचायत वार्ड नंबर 17 रामनगर में गृहकर की प्रक्रिया शुरु, नगरवासियों में नाराजगी सभासद से किया संवाद
नगर में गृहकर की प्रक्रिया शुरु, रहवासियों में नाराजगी
सभासद ने भी जाताई नाराजगी
शासन ने प्रदेश के सभी निकायों में गृहकर लगाने का शासनादेश किया जारी

रेनूसागर सोनभद्र– नगर में हाउस टैक्स लगाने संबंधी प्रक्रिया अमल में आते ही नगरवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है।
सरकार द्वारा प्रदेश के सभी निकायों में अनिवार्य रूप से हाउस टैक्स संबंधी शासनादेश जारी करते ही नगर प्रशासन सक्रिय हो गयी है। अनपरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17 रामनगर में भी विगत कुछ दिनों से हाउस टैक्स संबंधी स्व निर्धारण प्रपत्र वितरण की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है।हाउस टैक्स प्रपत्र के वितरण से अधिकांश नगरवासियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यहां अधिकांश गरीब रहते हैं,जो हाउस टैक्स देने की स्थिति में नही हैं।
इस टैक्स फॉर्म को लेकर नगर की जनता ने रोश जताते हुए वार्ड नंबर 17 रामनगर की सभासद लीला देवी से कहा तो लीला देवी ने रोश जताते हुए कहा की इस वार्ड में अधिकांश गरीब रहते हैं और नगर पंचायत का काम अभी तक पूरा हुआ ही नहीं है और फॉर्म भी बंटने लगा यह तो चिंताजनक है और जनता से यह भी बात कही की मैं पंचायत के उच्च अधिकारियों से बात कर लूंगी तभी नगर की जनता इस फॉर्म को जमा करे अन्यथा अभी कोई भी जनता इस फॉर्म को ना भरे और लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि रेनू सागर रामनगर में हाउस टैक्स का निर्धारण जनता को समझाते हुए बताया गया कि लगभग पक्का मकान 40 पैसा प्रति वर्ग फिट और कच्चा मकान 25 पैसा प्रति वर्ग फिट पर किया गया है। जैसे कि यदि किसी का पक्का मकान एक हजार स्क्वायर फिट में है तो उसका आगणन 20 फीसदी कम करके 800 वर्ग फिट पर किया जायेगा। इस प्रकार 800 फिट का 40 पैसे की दर से 320 रुपये माह और 3840 रुपये सालाना का 10 फीसदी 384 रुपये सालाना हाउस टैक्स आयेगा। इसलिए नगर की बातों को लेकर हम नगर के उच्च अधिकारियों से बात कर आपको अवगत कराएंगे तभी आप फॉर्म भरकर जमा करें ऐसा रेनू सागर वार्ड नंबर 17 के सभासद ने जनता से कहा।
