थाना खुटहन पुलिस टीम ने तमंचा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना खुटहन पुलिस टीम ने तमंचा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्वेक्षण में थाना खुटहन पुलिस टीम ने चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान एक व्यक्ति आलोक निषाद पुत्र सुशील निषाद निवासी ग्राम भेलुपुर गौरा थाना खुटहन जनपद जौनपुर को कब्जे से एक तमन्चा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ बहद ग्राम उसरौली व ग्राम सुल्तापुर के मध्य रोड के किनारे से नियमानुसार गिरफ्तार करते हुये हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-103/25 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये समक्ष मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
आलोक निषाद पुत्र सुशील निषाद नि0 ग्राम भेलुपुर गौरा थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0स0-103/25 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन, जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1.एक तमन्चा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण-
1.प्रभारी निरीक्षक श्री मुन्ना राम थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 महेन्द्र यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
3.सोनू निषाद थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
4.का0 आकाश निषाद थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
5.का0 राहुल यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
