थाना बक्सा पुलिस द्वारा घर के सामने से मोटरसाईकिल चोरी कर ले जाने वाले 01 शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार

थाना बक्सा, जनपद जौनपुर।

थाना बक्सा पुलिस द्वारा घर के सामने से मोटरसाईकिल चोरी कर ले जाने वाले 01 शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी सदर, श्री परमानन्द कुशवाहा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में दिनांक-24.03.2025 को ग्राम कुल्हनामऊ में घर के सामने से एक मोटरसाईकिल को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाया गया था जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा दी गयी तहरीरी सूचना पर मु0अ0सं0 101/2025 धारा 303(2)बी.एन.एस. बनाम अज्ञात चोर के पंजीकृत होकर विवेचना उ.नि. ह्रदयानन्द द्वारा प्रचलित है। विवेचना के क्रम में घटनास्थल के पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरा से उक्त मोटरसाईकिल चोरी करने वाले अज्ञात अभियुक्त को चिन्हित किया गया जिसे आज दिनांक 27.3.2025 को मोटसाईकिल को बेंचने के लिए जा रहा था कि गोरियापुर बाईपास के पास से गिरफ्तार कर चोरी गयी मोटरसाईकिल बरामद कर धारा 317(2) बी.एन.एस. की बढोत्तरी कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अपराधिक इतिहास-
1.मु.अ.सं. 101/2025 धारा 303(2), 317(2) बी.एन.एस. थाना बक्शा, जौनपुर।

बरामदगी
1. 01मोटरसाईकिल सुपर स्पलेण्डर नं. UP62BP3955

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1.उ.नि. ह्रदयानन्द थाना बक्शा, जौनपुर
2.हे.का. प्रेमबहादुर यादव थाना बक्शा, जौनपुर
3.हे.का. शिवप्रकाश यादव थाना बक्शा, जौनपुर
4.का. रणविजय सिंह थाना बक्शा, जौनपुर

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]