ऋषिकेश में शूटिंग के दौरान घायल हुए वरुण धवन, ‘सिकंदर’ की रिलीज के साथ आएगा’ संजय दत्त की ‘भूतनी’ का ट्रेलर

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसकी शूटिंग ऋषिकेश में की जा रही है।ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि एक्टर की इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋषिकेश में चोटिल हो गए हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है। वहीं, संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ के ट्रेलर रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। बॉलीवुड.मोबी के अनुसार, इसका ट्रेलर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज के साथ बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। जबकि 29 मार्च को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया जाएगा। फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
