थाना सुजानगंज जौनपुर पुलिस टीम द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
थाना सुजानगंज जौनपुर पुलिस टीम द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर जौनपुर के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष थाना सुजानगंज जौनपुर के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक-24.03.2025 को उ0नि0 धनई प्रसाद मय हमराही कर्मचारीगण के द्वारा माननीय न्यायालय जौनपुर द्वारा मु0नं0 933/2010 धारा 147,452,323,504 भादवि0 सम्बन्धित वारण्टी राजमणि पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम अलैया थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर घऱ दबिश दिया गया तो घऱ पर मौजूद मिला व उ0नि0 प्रदीप कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा मु0नं0 147/2024 धारा 147 बीएनएसएस से सम्बन्धित वारण्टी 1.लक्ष्मीशंकर विश्वकर्मा पुत्र बसन्तलाल विश्वकर्मा निवासी घाटमपुर थाना सुजानगंज जौनपुर उम्र करीब 27 वर्ष के घऱ दबिश दिया गया तो घऱ पर मौजूद मिला दोनों को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करके माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –
1. राजमणि पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम अलैया थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
2. लक्ष्मीशंकर विश्वकर्मा पुत्र बसन्तलाल विश्वकर्मा निवासी घाटमपुर थाना सुजानगंज जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 धनई प्रसाद मय हमराह
2. उ0नि0 प्रदीप कुमार मिश्रा मय हमराह थाना सुजानगंज जौनपुर।
