थाना जफराबाद पुलिस द्वारा धारा 64(2)(M),351(3) बीएनएस व 5(L)/06 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना जफराबाद, जनपद जौनपुर।

थाना जफराबाद पुलिस द्वारा धारा 64(2)(M),351(3) बीएनएस व 5(L)/06 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक(नगर) श्री आयुष श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर, श्री देवेश सिंह के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव मय हमराह कर्म0गण के साथ मु0अ0सं0-55/2025 धारा 64(2)(M),351(3) बीएनएस व 5(L)/06 पाक्सो एक्ट थाना जफराबाद जनपद जौनपुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जोखू चौहान पुत्र कान्ता चौहान निवासी धनेजा थाना जफराबाद जनपद जौनपुर को मुखबीर खास की सूचना पर हौज तिराहे के पास से गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.जोखू चौहान पुत्र कान्ता चौहान निवासी धनेजा थाना जफराबाद जनपद जौनपुर।

आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 134/2023 धारा 307/323/504/506 भादवि0 थाना जफराबाद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 55/2025 धारा 64(2)(M),351(3) बीएनएस व 5(L)/06 पाक्सो एक्ट थाना जफराबाद जौनपुर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.प्र0नि0 जयप्रकाश यादव थाना जफराबाद जौनपुर
2.उ0नि0 धनुषधारी पाण्डेय थाना जफराबाद जौनपुर
3.हे0का0 विपुल राय, हे0का0 तेजबहादुर सिंह, का0 प्रवीण राय,म0का0 प्रियंका यादव थाना जफराबाद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]