मोहम्मद अली नातिक कुरैशी के नाम हुआ बकरी बाजार की नीलामी

मोहम्मद अली नातिक कुरैशी के नाम हुआ बकरी बाजार की नीलामी

संवाददाता अजय गुप्ता

विंढमगंज सोनभद्र विकासखंड दुध्दी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढवा में लगने वाला बकरी बाजार की वार्षिक नीलामी आज ग्राम पंचायत भवन पर संबंधित अधिकारियों के निगरानी में ठेकेदार मोहम्मद अली नातीक इक़बाल अहमद कुरेशी के नाम 835000 में हुआ। मौके पर मौजूद नीलामी अधिकारी तहसीलदार नागेंद्र यादव ने पूर्व निर्धारित तिथि के तहत आज ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर पहुंचे तथा लगभग 01:00 बजे से नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ हुई

जिसमें ठेकेदार इकबाल अहमद कुरेशी पुत्र स्वर्गीय जहिर अहमद कुरेशी,संतोष यादव पुत्र रामलखन यादव,मोहम्मद अली नातिक पुत्र इकबाल अहमद कुरेशी प्रभात कुमार पुत्र गोपाल प्रसाद, सौरभ कुमार पुत्र अशोक कुमार सहित पांच ठेकेदार ने भाग लिया जिसमें सात राउंड की बोली के पश्चात अंतिम बोली मोहम्मद अली नातीक पुत्र इकबाल अहमद कुरेशी के नाम 795000 में ठीका दिया गया। मौके पर मौजूद तहसीलदार ने नीलामी की संपूर्ण धनराशि में से एक चौथाई धनराशि तत्काल जमा कराई तथा शेष धनराशि पूरे 1 वर्ष के अंदर तीन किस्तों में जमा करने की बात कही।

इस मौके पर कानूनगो कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, लेखपाल धीरज पटेल, विनोद सिंह,सहित ग्राम प्रधान श्रीमती तारा देवी व सेक्रेटरी सुनील श्रीवास्तव,वार्ड सदस्य विकास कुमार गुप्ता संतोष चंद्रवंशी उदय पासवान ममीता पासवान, कामेश्वर यादव, बंटी रावत, गुलाबचंद बैठा, विनीता देवी, छाया देवी, दौलत देवी, नंद कुमार, ज्योति जायसवाल, माया देवी, स्वाति देवी सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी के अलावा स्थानीय लोग मौजूद थे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]