थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा अपराधी सत्यापन के दौरान लूट के एक अपराधी को नाजायज असलहा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा अपराधी सत्यापन के दौरान लूट के एक अपराधी को नाजायज असलहा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा प्र0नि0 श्री देवानन्द के नेतृत्व में प्र0चौ0 सिधवन उ0नि0 श्री अजय कुमार शर्मा मय हमराह कर्म0गण के साथ चलाये जा रहे लूट /गोकशी अपराधी सत्यापन व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान वाल्थर स्कूल के पास से अभियुक्त विवेक गौतम उर्फ सुदामा गौतम पुत्र संजय गौतम निवासी धनुहा थाना रामपुर जनपद जौनपुर को एक देशी कट्टा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ दिनांक 19.03.2025 को समय 07.51 बजे सुबह को पुलिस हिरासत मे लिया गया । सुसंगत धाराओ मे अभियोग मे पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान संबंधित न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. विवेक गौतम उर्फ सुदामा गौतम पुत्र संजय गौतम निवासी धनुहा थाना रामपुर जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-64/22 धारा 392,411 भादवि थाना भदोही जनपद भदोही।
2. मु0अ0सं0-198/22 धारा 193,420,120बी भादवि थाना ज्ञानपुर भदोही।
3. मु0अ0सं0-50/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रामपुर जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1. एक देशी कट्टा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर
गिरफ्तारी/बरामदगी टीम का विवरण-
1. उ0नि0 श्री अजय कुमार शर्मा थाना रामपुर जौनपुर।
2. हे0का0 ओम प्रकाश मिश्रा. का0 पंकज यादव थाना रामपुर जौनपुर।
