लक बैंक में मैच्योरिटी पूरी होने के बाद भी नहीं मिला भुगतान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन……

संवाददाता अजय गुप्ता

विंढ़मगंज सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बुटबेढ़वा में उस समय ग्रामीणों ने आपा खो दिया जब पिछली बार लक बैंक जो सलैयाडीह में स्थित एक निजी मकान में भाड़े पर लक बैंक कंपनी का ऑफिस बैंक खोलकर धड़ल्ले से ग्रामीणों का पैसा जमा हो रहा था कई ग्रामीणों का पैसा कई बार मेच्योरिटी पुरने के बाद मिल भी गया था इसके बावजूद भी पिछले दो वर्षों से मैच्योरिटी पूरी हो जाने के बाद भी बैंक के द्वारा आनाकानी हो रही थी तब खाता धारकों ने स्थानीय थाने पर 6.12.2024 को लिखित और 112 नंबर पर कंप्लेंट किया था, इसके बाद ग्रामीणों को एक सुलहनामा लिखकर 6 महीने का समय थाने से दिलवाया गया था जब आज 6 महीने पूरे होने के बाद लक बैंक के ऑफिस पर पहुंचे तो वहां ताला बंद था,इसके बाद खाताधारकों ने लक बैंक के मैनेजर अनिल चौरसिया के स्थानीय मकान पर जहां पर मकान में भी ताला बंद था ग्रामीणों ने सेल फोन पर जब सम्पर्क किया तो मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था खाता धारकों ने स्थानीय थाने पर पहुंचे तो, उनसे वहां बताया गया इसमें हम कुछ नहीं कर सकते हैं, जबकि खाता धारकों के द्वारा उनसे विनती की गई इसके बावजूद भी वहां से निराशा ही हाथ लगी, इसके बाद खाता धारकों ने पुन: अनिल चौरसिया के आवास के सामने रोड पर खाता आधारक समुद्री देवी कुंती देवी चंपा देवी दुर्गावती देवी रीता देवी माया देवी समा देवी सरस्वती देवी अंजनी देवी सीमा देवी खतुना बेगम इत्यादि लोगों ने जोरदार नारे बाजी किया और बोला कि हम लोग आगामी तहसील दिवस पर एसडीएम दुद्धी व तहसीलदार महोदय के सामने उपस्थित होकर इस बात को रखेंगे जबकि दूसरी तरफ जोरों से ग्रामीणों में चर्चा है कि सहारा इंडिया बैंक को धोखा देने के बाद लक बैंक जनता के साथ क्या करने वाली है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]