कृषकों तक जानकारी पहुंचाने में सेरीकल्चर रिसोर्स केंद्र उपयोगी: डा एन बी चौधरी निदेशक सीएस बी सीटीआरटीआई रांची

कृषकों तक जानकारी पहुंचाने में सेरीकल्चर रिसोर्स केंद्र उपयोगी: डा एन बी चौधरी निदेशक सीएस बी सीटीआरटीआई रांची

म्योरपुर संवाददाता

सोनभद्र/म्योरपुर -: बनबासी सेवा आश्रम गोविंदपुर सोनभद्र उत्तर प्रदेश में केंद्रीय रेशम बोर्ड वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित एवं रेशम विकास विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से स्थापित “सेरीकल्चर रिसोर्स सेंटर” का उद्घाटन बनवासी सेवा आश्रम परिसर में किया गया। सचिव सुश्री शुभा प्रेम एवं हेल्दी पीपुल प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के निदेशक श्री चंदन शुक्ला, खादी ग्रामोद्योग के मैनेजर श्री लाल बहादुर कुशवाहा एवं रेशम विकास विभाग सोनभद्र के सहायक रेशम विकास अधिकारी पंकज कुमार एवं खैराही क्षेत्र के कृषकों, आश्रम परिवार के विमल भाई, देवनाथ भाई, कृष्णा , रामबरन आदि बनवासी

सेवा आश्रम के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में महिला कृषक शीला देवी द्वारा फीता काटकर सेंटर का शुभारंभ किया । इस “सेरीकल्चर रिसोर्स सेंटर” पर तसर कृषकों को तसर संवर्धन की नवीनतम तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है ताकि रेशम का उत्पादन एवं उत्पादकता बढे एवं लोगों को तसर आधारित आजीविका जैसे तसर कोया उत्पादन, धागाकरण, कपड़ा बुनाई से अधिक से अधिक लाभ मिल सके एवं और अधिक गुणवत्तापूर्ण रेशम का उत्पादन हो सके. प्रशिक्षण के इसी क्रम में आज दिनांक 17 मार्च 2025 को राजकीय तसर रेशम फार्म देवरी के नजदीक काचन गांव में सामुदायिक भवन पर काचन गांव की 20 महिलाओं को रेशम उत्पादन संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
डा एन.बी. चौधरी निदेशक सीएसबी-सीटीआरटीआई,रांची ने बनबासी सेवा आश्रम एवं रेशम विकास विभाग उत्तर प्रदेश को इस कार्यक्रम के सफल संयुक्त आयोजन हेतु बधाई दिया है, साथ ही रेशम विकास विभाग उत्तर प्रदेश के निदेशक श्री सुनील कुमार वर्मा को रेशम विकास विभाग उत्तर प्रदेश की तरफ से इस प्रशिक्षण हेतु हर संभव मदद करने एवं सहायक निदेशक रेशम सोनभद्र श्री रनबीर सिंह को सोनभद्र में तसर रेशम को आगे बढ़ाने के लिए बनवासी सेवा आश्रम के साथ मिलकर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन सफल बनाने हेतु एवं “सेरीकल्चर रिसोर्स सेंटर” पर तसर कृषकों के प्रशिक्षण की सफलता हेतु बधाई दिया। इस सेंटर के संयोजन में सीएस बी सीटीआरटीआई रांची के वैज्ञानिक डा विशाल मित्तल एवं डा जयप्रकाश पांडेय ने भी योदगान दिया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]