संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक……

संयुक्त किसान मोर्चा के सभी घटक संगठनों के नेताओं ने रविवार को दनकौर स्थित डूंगरपुर-रीलका गांव में किसान एकता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश कसाना के आवास पर बैठक की।बैठक में भाकियू टिकैत, भाकियू महात्मा टिकैत, भाकियू मंच, भाकियू भानु, भाकियू अजगर, भाकियू कृषक शक्ति, भाकियू सम्पूर्ण भारत, भाकियू अखण्ड, भाकियू एकता, किसान एकता महासंघ, किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा, किसान बेरोजगार सभा जय जवान जय किसान मोर्चा सहित सभी 14 किसान संगठनों के निर्णायक पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने आह्वान किया कि 19 मार्च को सभी किसान जीरो पॉइंट पर पहुंचें अपनी ताकत का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा।
