हाई वोल्टेज बिजली की चपेट में आने से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल…..

संवाददाता अजय गुप्ता

विंढ़मगंज सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सलैयाडीह निवासी विनय कुमार पुत्र विजय कुमार पनिका उम्र लगभग 26 वर्ष आज शाम लगभग 6:00 बजे के आसपास सीढ़ी से पोस्टर लगाने के क्रम में बिजली के संपर्क में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया प्राप्त जानकारी का अनुसार विनय कुमार अरिस्टो एकेडमी विद्यालय विंढ़मगंज आदर्श नगर में वाहन चालक का कार्य करता है इसी क्रम में विद्यालय से जगह-जगह पोस्टर लगाने को उनको बोला गया विनय कुमार ने कोन मोड पर स्थित एक मकान के ऊपर सीधी से पोस्टर लगाने के क्रम में हाई वोल्टेज बिजली के तार से संपर्क में आने से गंभीर रूप से एक हाथ का कुछ भाग जल गया आनंद फानन में स्थानियों के मदद से सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा था

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]